मुंबई : अगर हम कहें की आज शिवाजी राव गायकवाड़ का जन्मदिन है तो शायद आप समझ ना पाए की हम किस की बात कर रहे हैं। लेकिन अगर हम बोले की आज रजनीकांत का जन्मदिन है तो आप आसानी से समझ जाऐंगे। सुपरस्टार रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ ही है। आज यानी की 12 दिसंबर को रजनीकांत 70 साल के हो गए हैं। इस मौके पर दुनियाभर से उनके चहाने वाले शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
रजनीकांत के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा-‘ प्रिय रजनीकांत जी, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपकी जिंदगी लंबी और स्वस्थ हो।’
रजनीकांत ने हाल ही में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। रजनीकांत इस महीने के आखिर तक एक अलग राजनीतिक पार्टी का एलान कर सकते हैं। तमिलनाडु में अप्रैल-मई 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बंगलूरू में हुआ था। उनके प्रति लोगों की दीवानगी इस हद तक है कि प्रशंसक उन्हें ‘भगवान’ मानते हैं। रजनीकांत की फिल्में सुबह साढ़े तीन बजे तक रिलीज हो जाती हैं। हालांकि बचपन में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी जिसके चलते वह कुली का काम करते थे। बाद में कुछ समय तक उन्होंने बस कंडक्टर की भी नौकरी की थी।
அதிகாரப்பூர்வ அறிவிப்பு
ஜனவரியில் கட்சி துவங்க இருப்பதால், டாக்டர் ரா.அர்ஜுனமூர்த்தி அவர்கள் தலைமை ஒருங்கிணைப்பாளராகவும் மற்றும் திரு. தமிழருவி மணியன் அவர்கள் மேற்பார்வையாளராகவும் நியமிக்கப்பட்டுள்ளனர்.
— Rajinikanth (@rajinikanth) December 3, 2020