अफ्रीका | माई-नोमदबे प्रांत की कांगो नदी में नाव पलटने से करीब 60 लोगों की मौत हो गई। जबकि 100 लोग अभी भी लापता हैं। नाव में लगभग 700 लोग सवार थे।
मंत्री स्टीव मबिकायी ने बताया कि सोमवार की रात 700 लोग उस नाव पर सवार थे, जो पिछली रात माई-नोमदेबे प्रांत के लोंगोला ईकोटी गांव के पास डूब गया। स्टीव के मुताबिक घटना के बाद से ही लोगों को बचाने का कार्य जारी है। लोगों को लगातार बाहर निकालने के लिए बचाव दल जुटे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक 60 शवों को बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा 300 लोगों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला जा चुका है। अभी भी कई लोगो लापता हैं। उन्होंने बताया कि यह नाव राजधानी किंशासा से चलकर भूमध्य रेखा के लिए जा रही थी।
उन्होंने कहा, नाव डूबने की मुख्य वजह ओवरलोडिंग है, व्हेलिंग बोट में यात्रियों की संख्या भी अधिक थी इस कारण दुर्घटना घटी है।