UP: Dulha disappeared on the very next day of marriage the bride's bad health

यूपी: शादी के अगले ही दिन गायब हुआ दुल्हा, दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के अगले ही दिन दुल्हा रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है। मामला सिसैइया साहब गांव का है। यहाँ के प्रधान पिछले 24 घंटे से गायब हैं और उनका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। परेशान परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसके  बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला? 
दरअसल, यह मामला गांव सिसैइया साहब के प्रधाने लोकेन्द्र यादव का है।  बिलसंडा में बमरोली रोड पर रामनगर कालोनी में उनका मकान है। नौ दिसम्बर को लोकेन्द्र की शादी हुई थी। बारात शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर में बड़े धूमधाम से गई। खूब स्वागत सत्कार हुआ। दस दिसम्बर को दुल्हन लेकर लोकेन्द्र घर आ गए।

रात को करीब 11 बजे के आसपास लोकेन्द्र ने दो लोगों को फोन किया। बातचीत करने के बाद लोकेन्द्र घर से निकले और फिर वापस नहीं पहुंचे। दूल्हे के अचानक गायब होने से अफरातफरी मच गई। रात को उसकी खोजबीन शुरू हुई। कुछ पता नहीं चलने पर परीजनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाई।

पुलिस ने तुरन्त लोकेन्द्र की सीडीआर निकलवाई। 10 बजकर 46 मिनट और 10 बजकर 52 मिनट पर एक मिनट से कम दो अंतिम काल बिलसंडा के ही लोगों की सामने आईं। जिनसे पुलिस ने पूछताछ शुरू की है। सीसीटीवी फुटेज में भी घर से निकलने की बात सामने आई है।
दूसरी ओर पति के अचानक गायब हो जाने से नई नवेली दुल्हन का रोकर बुरा हाल है।

Scroll to Top